March 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वरिष्ठ कलाकार जगन्नाथ प्रसाद पंडित जी का तृतीय पुण्य तिथि

वरिष्ठ कलाकार जगन्नाथ प्रसाद पंडित जी का तृतीय पुण्य तिथि
रिपोर्ट विश्व मोहन चौधरी संत का
पटना सिटी
स्थानीय मथनीतल निवासी वरिष्ठ कलाकार जगन्नाथ प्रसाद उर्फ पंडित का तृतीय पुण्यतिथि संगीत श्रद्धांजलि के रूप में मनाया गया, जिसमें कला सांस्कृतिक पुरुष व वरिष्ठ पत्रकार विश्वमोहन चौधरी संत ने उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा वरिष्ठ कलाकार जगन्नाथ पंडित कला का मुकाम प्राप्त किया था, जो कोई बिरला ही प्राप्त करता है। आज इसी इसी को आगे बढ़ा रहे हैं उनके ज्येष्ठ पुत्र विनोद पंडित जी।
पटना सिटी के ही तमाम समाज सेवी, कलाकारों ने उनकी भावभीनी पुष्प अर्पित किए जिसमें वरिष्ठ कलाकार आलोक चोपड़ा, दूरदर्शन के धनंजय पांडे, आकाशवाणी के चरणजीतसिंह, एलिजा बानो, खुशी रानी, वर्षा कुमारी वंदना कुमारी विकास कुमार, मनोज कुमार,प्रिया,मीठी आर्या,सुरेंद्र कुमार,नंदनी कुमारी,गीता कुमारी आदि ने श्रद्धा सुमन पुष्प और संगीत देकर किया।
वरिष्ठ कलाकार स्वर्गीय जगन्नाथ पंडित के यह संगीत श्रद्धांजलि समारोह सरगम कलाकृति केंद्र की ओर से किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.