February 27, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पूर्व मध्य रेल में संविधान दिवस का आयोजन

पूर्व मध्य रेल में संविधान दिवस का आयोजन

*महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी*

हाजीपुर: 26.11.2024

भारतीय संविधान को अंगीकार किये जाने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज दिनांक 26.11.2024 को पूर्व मध्य रेल में ‘संविधान दिवस‘ का आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह के नेतृत्व में मुख्यालय, हाजीपुर स्थित प्रांगण में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना ’’हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिये तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए संकल्प लेते हैं’’ पढ़ी गयी।

उन्होंने कर्मचारियों को संविधान के सिद्धांतों को अपने कार्य और जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की ।

संविधान दिवस के अवसर पर इसी प्रकार के समारोह दानापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, धनबाद, सोनपुर एवं समस्तीपुर सहित पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलो, यूनिटों, कारखानों, आदि में भी आयोजित किये गये जिनमें संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गयी।

 

(सरस्वती चन्द्र)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.