वैशाली में विभिन्न जगहों पर संविधान दिवस पर परिचर्चा का आयोजन ।
वैशाली में विभिन्न जगहों पर संविधान दिवस पर परिचर्चा का आयोजन ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
हाजीपुर (वैशाली) जिले के विभिन्न हिस्से में संविधान दिवस के अवसर पर परिचर्चा का आयोजन किया गया । जिसमें संविधान निर्माता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर पुष्पांजलि की गई। हाजीपुर के गांधी आश्रम में बिहार के द्वितीय मुख्यमंत्री व संविधान निर्माण सदस्य दीप नारायण सिंह की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वहीं भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष डॉ प्रेम सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में संविधान दिवस का आयोजन किया गया ,इसकी जानकारी जिला प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार सिंह ने दी । सहदेइ प्रखंड के अंधराबर चौक स्थित बालेश्वर सिंह सुदामा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभा कक्ष में अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर उमाशंकर निराला, डॉक्टर बी एन शर्मा, भगवान प्रसाद साहू सहित अन्य उपस्थित थे ।महुआ प्रखंड के संत जोसेफ स्कूल में सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह एवं प्राचार्य सीमा सिंह के नेतृत्व में बच्चों को संविधान दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई गई का संविधान में बताए गए कानून पर चलने का संकल्प दिलाई गई । जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों तथा राजनीतिक दलों के द्वारा संविधान दिवस पर संविधान निर्माता सदस्यों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
