वैशाली के तीन प्रखंडों में पैक्स उम्मीदवारों का भाग्य बैलेट बॉक्स में बंद,कल ही होगी गिनती ।
वैशाली के तीन प्रखंडों में पैक्स उम्मीदवारों का भाग्य बैलेट बॉक्स में बंद,कल ही होगी गिनती ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
हाजीपुर( वैशाली )बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार पटना के अधिसूचना के अनुसार वैशाली जिले में पैक्स चुनाव का द्वितीय चरण 27 नवंबर को तीन प्रखंडों में संपन्न हुआ ।जिले के तीन प्रखंड भगवानपुर ,महुआ ,पढ़ेरी बेलसर में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ ।भगवानपुर के कुल 11 पैक्स, महुआ के 17 पैक्स एवं पटेरी बेलसर के सात पैक्स में निर्वाचन संपन्न हुए ।भगवानपुर में लगभग 59%, महुआ में लगभग 57.76%एवं पटेरी बेलसर में 57.31% मतदान हुआ ,अर्थात पूरे जिले में तीनों प्रखंडों में 58.02% मतदान होने की खबर है। तीनों प्रखंडों के सभी पैक्स संपन्न हुए पैक्स चुनाव की गिनती बृहस्पतिवार के सुबह मतगणना स्थल पर संपन्न होगी। मतगणना की तैयारी पूरी हो चुकी है ।आज संपन्न हुए चुनाव में सभी पैक्स उम्मीदवारों के भाग्य बैलेट बॉक्स में बंद हुए ।जनता किसके साथ है ,किसको नकारा ,यह गिनती के बाद ही पता चल सकेगा।
