February 26, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

135 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए ज्योतिबा फुले

135 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए ज्योतिबा फुले

। महुआ (वैशाली) 19 वीं सदी के महान समाज सुधारक, अछूतों उद्धारक, नारी शिक्षा के जन्मदाता ,महात्मा ज्योतिबा फुले की 135 वीं पुण्यतिथि समारोह का आयोजन समसपुरा में आयोजित की गई ।समारोह की अध्यक्षता ज्योतिबा फुले परिषद के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुधीर मालाकार ने की।सर्व प्रथम ज्योतिबा फुले की चित्र पर पुष्पांजलि की गई।इस अवसर पर ज्योतिबा फुले के आदर्श पर चलने का संकल्प लिया गया तथा दबे पिछड़े को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा पर बल दी गई। इस मौके पर अपने विचार रखने वालों में पशुपतिनाथ मालाकार, देवानंद मालाकार, धर्मेंद्र मालाकार, रश्मि प्रिया, रेणु देवी, स्वाति सलोनी, आयुषी सलोनी ,विजय नंदिनी, वैभव राज, प्रियांशु ,सुधांशु, अमृता ,निशा,विकाश,प्रिया कुमारी ,दीक्षांश सहित अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.