April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सोमवार को महंगाई के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन करेगा एआईएसएफ, छात्र राजद ,आईसा एवं छत्र जन अधिकार मोर्चा।

सोमवार को महंगाई के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन करेगा एआईएसएफ, छात्र राजद ,आईसा एवं छत्र जन अधिकार मोर्चा।                    रिपोर्ट आदित्य कुमार सिंह
14/07/2021
आज सिवान शहर के रामराज्य मोड़ पर कई छात्र संगठनों ने मिलकर एक बैठक किया।जिसमे मुख्य रूप से एआईएसएफ, छात्र राजद एवं आईसा ने भाग लिया।जिसमें देश में बढ़ती महँगाई को लेकर चर्चा हुई।छात्र नेताओं ने कहा कि देश मे महंगाई चरम सीमा पर है।पेट्रोल के दाम सौ के पार हो गया। गैस के मूल्यों में लगातार हो रही बृद्धि से लोगों का जीना दूभर हो गया है।सरसों का तेल दो सौ के पार हो गया है।दालें एवं सब्जियां इतनी महंगी हो गई है कि लोगों की थाली से दाल और सब्जी गायब हो गए है।ऑटो और बस का किराया दो से तीन गुना बढ़ गया है।इस महंगाई में लोगों का जीना दूभर हो गया है।लोगों को काम नहीं मिल रहा है।रोजगार के अभाव में देश का युवा निराश और हताश है।शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने की साजिश हो रही है और मोदी सरकार है कि सिर्फ चुनाव जितने की तैयारियों में अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल कर रही है।इन सभी मुद्दों को लेकर छात्र संगठनों ने निर्णय लिया कि आगामी सोमवार(19-07-2021)को सिवान के जे पी चौक पर नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया जाएगा।जिसमें मुख्य रूप से एआईएसएफ, आईसा, छात्र राजद एवं छात्र जन अधिकार मोर्चा के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
बैठक में भाग लेने वालों में युवा राजद के प्रदेश सचिव अश्वत्थामा यादव,एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष नीरज यादव, एआईएसएफ के जिला सचिव शशि कुमार,आईसा जिलाध्यक्ष विकास यादव,छात्र राजद जिला अध्यक्ष अफजल इकबाल सना, आईसा जिला सचिव अनीश कुमार एवं अन्य छात्र भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.