*IHRSO की सराहनीय पहल: पातेपुर में दिव्यांग व वृद्धजनों को मिली ट्राइसाइकिल, जीवन होगा आसान*
*IHRSO की सराहनीय पहल: पातेपुर में दिव्यांग व वृद्धजनों को मिली ट्राइसाइकिल, जीवन होगा आसान*
_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_
_पातेपुर (वैशाली)_
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन (IHRSO) के तत्वावधान में वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में दिव्यांग एवं वृद्धजनों के लिए सराहनीय पहल की गई। अभियान के तहत जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्तियों को शौचालय उपयोग में सुविधा तथा आवागमन के लिए तीन पहिया इलेक्ट्रिक वाहन (ट्राइसाइकिल) उपलब्ध कराया गया।
*आत्मनिर्भरता है उद्देश्य*
इस सामाजिक सेवा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग एवं वृद्धजनों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके दैनिक जीवन को सरल और सम्मानजनक बनाना है। संगठन द्वारा उठाया गया यह कदम मानवता एवं सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।
*प्रदेश अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद*
कार्यक्रम के दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बिहार अमरजीत कुमार यादव, प्रदेश महासचिव रंजय कुमार राय, जिला प्रभारी वैशाली महेश साह, कृष्णबल्म कुमार, सिनोद कुमार सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
*’अंतिम पंक्ति तक पहुंचाएंगे मदद’*
प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। आगे भी दिव्यांग एवं वृद्धजनों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जाएंगी।
मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने संगठन के इस कार्य के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
