April 29, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जिला कृषि पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

जिला कृषि पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

विभूतिपुर/समस्तीपुर

जिला कृषि पदाधिकारी डॉ सुमित सौरभ ने बुधवार को विभूतिपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्रखंड कृषि कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्होंने ए ई एस बीमारी के मद्देनजर जिला पदाधिकारी समस्तीपुर के निर्देशानुसार आवश्यक तैयारी का जायजा लिया। वहीं प्रखंड कृषि कार्यालय पहुंचकर गरमा बीज वितरण का जायजा लिया। सभी कार्यालय एवं उपस्थित कर्मियों का निरीक्षण करते हुए बीज उठाव के लिए पहुंचे अलग-अलग पंचायतों के दर्जनों के किसान से बात कर अपने हाथों बीज कीट प्रदान किया। तत्पश्चात उपस्थित कर्मियों के बीच समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में निर्देश दिया गया कि गरमा बीज का उठाव 2 दिन में पूर्ण कर लिया जाए।उन्होनें निर्देश देते हुए बताया कि जो लोग ससमय कार्य करने में सक्षम नहीं है उसपर कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि पदाधिकारी के साथ सहायक निदेशक पौधा संरक्षक राजीव कुमार भी थे। बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी धीरज कुमार। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शशि रंजन, किसान सलाहकार प्रेमचंद सिंह, बैजू साहनी, वचन देव शर्मा, अरुण कुमार, मानसिंह मधुकर, कृषि समन्वयक राजीव रंजन, शिवदेव सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.