April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

*पूर्व विधायिका प्रेमा चौधरी ने केशव सुधा डेयरी के स्थापना दिवस पर शुद्धता व स्वाद की सराहना की*

*पूर्व विधायिका प्रेमा चौधरी ने केशव सुधा डेयरी के स्थापना दिवस पर शुद्धता व स्वाद की सराहना की*
_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_
पातेपुर (वैशाली)

केशव सुधा डेयरी के पांचवें स्थापना दिवस का उद्घाटन पूर्व विधायिका प्रेमा चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि केशव सुधा डेयरी के उत्पाद अब आम से लेकर खास तक की पहचान बन रहे हैं। स्वाद के साथ स्वास्थ्य का संतुलन बनाए रखने का भी ख्याल रखा जा रहा है।

*’शुद्धता से समझौता न करें’*
पूर्व विधायिका ने संचालक श्रवण कुमार यादव से शुद्धता व गुणवत्ता में कोई समझौता न करने की नसीहत दी।

*’इलाके की बढ़ेगी पहचान’*
इस अवसर पर सकरा के पूर्व विधायक लाल बाबू राम ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि हमारे इलाके का प्रोडक्ट अब प्रदेश और देश में लोग बड़े चाव के साथ खा सकेंगे। हमारे क्षेत्र की पहचान बढ़ेगी। इसके लिए संचालक श्रवण कुमार यादव को बहुत-बहुत साधुवाद। उन्होंने कहा कि केशव सुधा डेयरी के उत्पादन से व्यापारी भाइयों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी लाभ मिल रहा है। हम इसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

केशव सुधा डेयरी के संचालक श्रवण कुमार यादव ने आगत अतिथियों को उत्पाद भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर पटना से पधारे राम राज यादव, प्रेम चंद सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.