बघरा मोहनपुर में शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा
*बघरा मोहनपुर में शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा*
रिपोर्ट: सुधीर मालाकार
मोहनपुर (समस्तीपुर)
बघरा मोहनपुर पंचायत में नौ दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु नर-नारी अपने माथे पर कलश लेकर यज्ञ मंडप पहुंचे, जहां आचार्य-पुरोहित द्वारा कलश को यज्ञशाला में स्थापित कराया गया।
*’भगवत प्राप्ति की ओर अग्रसर हों’*
यज्ञ के प्रथम दिवस व्यास पीठ से श्रद्धालुओं को अमृतमय कथा सुनाते हुए आचार्य दिग्विजय झा ने कहा कि जीवन की यात्रा हर बाधा को हराते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। सुख-शांति प्राप्त करने के लिए लोगों को भगवत प्राप्ति की ओर अग्रसर होना चाहिए। जो बड़भागी होते हैं उन्हें ही कथा सुनने तथा विवेकपूर्ण चिंतन करते हुए चलने की प्रेरणा मिलती है।
*29 अप्रैल से 7 मई तक चलेगा महायज्ञ*
इस महायज्ञ में रासलीला का आयोजन 29 अप्रैल से 7 मई तक किया जाएगा। साथ ही महायज्ञ में खेल-तमाशा तथा मेले का भी आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर आचार्य सचिन द्विवेदी, पंडित सुनील द्विवेदी, पंडित राजू झा, महायज्ञ के अध्यक्ष रणवीर राय, संतोष जी सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में नर-नारी श्रद्धालु, युवा, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित होकर अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
