February 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

डॉ विनायक गौतम को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है:मनोज राय 

डॉ विनायक गौतम को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है:मनोज राय

जन सुराज पार्टी के तत्वावधान में पार्टी के जिला कार्यालय दिगी कला हाजीपुर में प्रेसवार्ता का आयोजन मंगलवार को किया गया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए जिला परिषद के उपाध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के जन सुराज के प्रत्याशी डॉक्टर विनायक गौतम के साथ हम सभी खड़े हैं। डॉ विनायक गौतम को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है ।बड़ी संख्या में लोग एक मंच पर एकत्रित है। डॉ विनायक गौतम की जीत अधिक से अधिक मतों से होगी। इस अवसर पर जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी , जिला पार्षद दिग्विजय नारायण सिंह, जिला पार्षद सरोज कुमार, जिला पार्षद खुशबू कुमारी, जिला परिषद राम हरे पासवान, जिला पार्षद रूबी देवी समेत विभिन्न कॉलेज के प्रोफेसर इत्यादि ने अपना समर्थन डॉ विनायक गौतम को दिया है। सभी ने एक स्वर में कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जितने भी प्रत्याशी खड़े हैं उसमें डॉक्टर विनायक गौतम सबसे योग्य उम्मीदवार हैं । पिछले कई वर्षों से लोगों की सेवा में हमेशा तत्पर रहे हैं। ऐसे लोगों को निश्चित रूप से सदन में जाना चाहिए। डॉ विनायक गौतम को लोग धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर मतदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.