एक युवक की हत्या कर शव को बोरे में भर कर नहर किनारे फेंका
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
एक युवक की हत्या कर शव को बोरे में भर कर नहर किनारे फेंका । थाना क्षेत्र के आदमपुर गाँव के एक 32वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है। शव एक बोरा मे था। ग्रामीणों बताया है की शव का हाथ -पैर बँधा हुआ था। ऐसा लग रहा था की बेरहमी से युवक को पीट पीट कर मारा गया था। उसके शरीर जगह जगह ज़ख्म का निशान देखा गया है। शव की पहचान गाँव के ही जगदेव राम उर्फ़ फुलकोभी राम का पुत्र संतोष कुमार ( (32) वर्ष के रूप मे की गया है। अहले सुबह ग्रामीण शॉच के नीकले तो बोरा मे एक शव को देखा तो शोर मचाकर इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी साथ इसकी सुचना गोरौल थाने को दी गयी। सुचना मिलते ही थानाफक्ष रौशन कुमार,एस आई अभय शंकर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया है। ग्रामीणों बताया की मृतक गरीब परिवार का युवक था। उस परिवार को किसी से लड़ाई झगड़ा भी नहीं था। मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के दो छोटे छोटे बच्चे है। माँ बाप के अलावे पत्नी है। पुलिस इस हत्या की जांच मे जुट गई है। थानाध्यक्ष शव मिलने की पुष्टि की है। साथ ही बताया कि इस घटना की जांच मे पुलिस जुट गयी है। पुलिस ने दाबा किया है की हत्यारो को जल्द पकड़ लिया जायेगा
