हाजीपुर के इस्माइलपुर पंचायत के पासवान टोला वार्ड नं -7 में “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
हाजीपुर के इस्माइलपुर पंचायत के पासवान टोला वार्ड नं -7 में “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
:
जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के तहत स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में कार्यक्रम के डायरेक्टर सह स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला के निर्देश पर अधिकार मित्र सह प्रेरक दूत संतोष कुमार और अमरेश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में हाजीपुर के इस्माइलपुर पंचायत के पासवान टोला वार्ड नं -7 में “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता इस्माइलपुर सरपंच वैद्यनाथ राय ने की।इस दौरान कार्यक्रम के डायरेक्टर सह स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि भारत को वर्ष 2030 तक पूर्ण रूप से बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी को लेकर जिले में लगातार विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित कर लोगों के बीच बाल विवाह के कुप्रभावों के संबंध में जानकारी दी जा रही हैं। भारत में बाल विवाह के आंकड़े अभी बेहद गंभीर हैं।इसी सुधार के दिशा में पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन और संगठनों के लोग पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं।संस्थान द्वारा अब तक सैकड़ो बाल विवाह, बाल मजदूरी और बाल तस्करी जैसे मामलों को रोकने में सफलता भी प्राप्त की है। लोगों को बाल अधिकारों और इसके सुरक्षा से संबंधित शिकायत और सुझाओं के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क करने की अपील की गई ।कार्यक्रम में लोगों को बाल विवाह ना करने की शपथ भी दिलाई गई।कार्यक्रम में आरती कुमारी, हरिकांत पासवान,सोहन पासवान, उमेश पासवान,राधा कुमारी, रीना चौधरी, निर्मला देवी, ज्योति कुमारी, सकल पासवान,जीतकुमार पासवान,अलका देवी संजू देवी आदि मौजूद थे।
