अंबेडकरवादियों ने गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग।
अंबेडकरवादियों ने गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।, वैशाली
महुआ (वैशाली ) प्रखण क्षेत्र के कढ़निया गांव स्थित प्रेरणा स्थल, अम्बेडकर चौक पर शिक्षाविद द्रवेश्वर राम रमण के नेतृत्व में अम्बेडकर वादियों की एक बैठक आयोजित हुई। जहां केंद्रीय गृहमंत्री के बयान से आक्रोशित लोगों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान राम लगन भारती , प्रो . लक्ष्मण राम , विपत राम , अंकित पासवान , राम जन्म राम , रवि कुमार , राकेश कुमार , जितू पासवान , प्रमोद कुमार , गिरजेश कुमार , सुरेश कुमार सहित अन्य लोगों के द्वारा आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब और संविधान विरोधी मानसिकता रखने वाले गृहमंत्री अमित शाह के सद्बुद्धि की कामना की गई। आक्रोशित वक्ताओं ने कहा संविधान की धज्जियां उड़ाने में भाजपा अव्वल नंबर पर है। बाबा साहब को हम दलित, पिछड़े अपना भगवान मानते हैं। उनके द्वारा दिए गए संविधान ने हमें अपने जीवन को बेहतर बनाने की ताकत दी है। बैठक में रमण आजाद ने बाबा साहब पर सदन में देश के गृहमंत्री की टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा जब जब भाजपा संविधान पर चोट करने का कुचक्र रचेगी, तब तब हम उनके विरोध में खड़े मिलेंगे।
