April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा बेनीपुरी जयंती आयोजित

वैशाली हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा बेनीपुरी जयंती आयोजित

रामवृक्ष बेनीपुरी असाधारण प्रतिभा के धनी थे’
डॉ शशि भूषण कुमार

वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर, मेदनीमल स्थित टैगोर किड्स एंड हाई स्कूल के प्रांगण में बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना से संबद्ध वैशाली हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा
अपनी रचनाओं से समाज को नवीन दिशा देने वाले कवि रामवृक्ष बेनीपुरी जी का जयंती मनाया गया। सर्व प्रथम उपस्थिति अतिथियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डॉ शशि भूषण कुमार ने कहा कि रामवृक्ष बेनीपुरी जी असाधारण प्रतिभा के धनी थे। उनकी कालजयी रचनाएं समाज के लिए अत्यंत उपयोगी है। उनकी रचनाओं में सजीवता की छाप है।
समारोह में उपस्थित चर्चित समाजसेवी रामानंद गुप्ता ने कहा कि बेनीपुरी जी मुजफ्फरपुर जिले के बेनीपुर के निवासी थे। बचपन में माता-पिता के निधन के बाद उनका पालन-पोषण उनकी मौसी ने किया था। गायक कुंदन कृष्णा ने कहा कि कवि रामवृक्ष बेनीपुरी साहब बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि से परिपूर्ण थे। हमें उनके संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए। समारोह में सुष्मिता सिन्हा, रेणु सिंह, रूबी कुमारी,सुश्री रूमना नवाज सहित बड़ी संख्या में लोग एवं स्कूल के बच्चे उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.