पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी ने देश में सब कुछ महंगा कर दिया है : चिराग पासवान
पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी ने देश में सब कुछ महंगा कर दिया है : चिराग पासवान
रिपोर्ट नसीम रब्बानी वैशाली : लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चिराग पासवान इन दिनों बिहार में आशीर्वीद यात्रा कर रहे हैं ।पार्टी में हुई टूट के बाद अब वे पूरे बिहार के दौरा कर लोगों के बीच संपर्क साध रहे हैं. इसी क्रम में गुरुवार को वे हाजीपुर पहुँचे। कुछ दिनों पूर्व एलजेपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हैदर इमाम का कोरोना से हुए निधन पर उनके जढुआ स्थित आवास पहुँच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए ,और उनके परिवारजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी. साथ ही आर्थिक सहायता कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
वहीं प्रेस मीडिया के साथी को संबोधित करते चिराग पासवान ने बढ़ती महंगाई को देश की हकीकत बताते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी ने देश में सब कुछ महंगा कर दिया है। उन्होंने महंगाई को सरकार की बड़ी चुनौती बताया। साथ ही जिस जनसंख्या कानून को BJP उत्तर प्रदेश में चुनावी ट्रंप कार्ड बनाना चाह रही, चिराग ने उस पर सवाल खड़े कर दिए।एलजेपी नेता ने कहा कि इस मुद्दे पर कानून बनाने से ज्यादा जरूरी लोगों को जागरूक बनाने की है। चिराग ने कहा कि देश पहले भी बिना सोचे ऐसे कई कानून का हश्र देख चुका है। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार सरकार के शराबबंदी कानून का भी जिक्र कर सवाल खड़े किए।
गौरतलब हो कि चिराग पासवान ने बिहार में पांच जुलाई से आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की थी. इसी दिन एलजेपी के संस्थापक और उनके पिता स्व० रामविलास पासवान की जयंती थी… चिराग का कहना था कि हाजीपुर से यात्रा शुरू करने का फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि रामविलास पासवान कई बार यहां से लोकसभा के लिए चुने गए और अब सदन में इस सीट का प्रतिनिधित्व पशुपति पारस कर रहे हैं।
इस श्रद्धाजंलि सभा में संगठन मंत्री संजय सिंह,प्रदेश प्रधानमहासचिव संजय पासवान,प्रदेश प्रवक्ता अजय कुशवाहा,रविन्द्र सिंह,साजेश पासवान,मनोज चौरसिया,जय प्रकाश नकुल,संतोष शर्मा,दिनेश पाण्डेय, राकेश पासवान,संतोष स्वराज,अनिल कुशवाहा, सुरेंद्र ठाकुर,अंजली राय, विनीत सिंह,गीता कुशवाहा,इंदल पासवान, उपेंद्र राय, वार्ड पार्षद अवधेश राय,सोनू पासवान, अभिजीत शर्मा,राजकुमार पासवान सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
