अनुराग सिंह सेवा ट्रस्ट के बैनर तले दादी मां के पुण्यतिथि पर कंबल वितरण समारोह का किया गया आयोजन
अनुराग सिंह सेवा ट्रस्ट के बैनर तले दादी मां के पुण्यतिथि पर कंबल वितरण समारोह का किया गया आयोजन
रिपोर्ट:- मोहन कुमार सिंह, महुआ
अनुराग सिंह सेवा ट्रस्ट के बैनर तले हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 दिसंबर को महुआ नगर परिषद क्षेत्र के छतवारा खासपट्टी निवासी पूर्व सरपंच सह समाजसेवी गजेंद्र प्रसाद सिंह ने आवास पर दादी मां के पुण्यतिथि के अवसर पर कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर अपने परिवार के सदस्यों के साथ 350 विधवा, दिव्यांग, बुजुर्ग व जरूरतमंद लोगों को कंबल दिया. सभी उपस्थित लोगों ने दादी मां के तैल चित्र पर पुष्प चढ़ाकर पुष्पांजलि अर्पित किया व मौन रहते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पधारे आगंतुकों के हाथों से भी कंबल का वितरण कराया गया । वही बताते चले की यह कार्यक्रम 1996 से इनके परिवार के लोग करते आ रहे हैं । मौके पर देवेंद्र प्रसाद सिंह, विधुभूषण सिंह उर्फ इंकू सिंह, पशुपति सिंह, सभापति नवीनचंद्र भारती, उपसभापति रोमी यादव, पूर्व पार्षद अरुण सिंह, छात्र नेता रितिक रौशन, अजय सिंह, विनय सिंह, रामउदगार सिंह, रामाधार सिंह, अंजन सिंह छोटे,अंकुर , सोनू सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
