नानकशाही गुरुद्वारा में मनाया गया वीर बाल दिवस
नानकशाही गुरुद्वारा में मनाया गया वीर बाल दिवस
महुआ। रेणु सिंह
नानकशाही गुरुद्वारा, लालगंज में शहीदी सप्ताह दिवस वीर बाल दिवस मनाया गया। मुगल आक्रांताओं के द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी के दो पुत्र बाबा की जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह जी को इस्लाम ना कबूल होने पर जिंदा दीवार में चुनवा दिया गया था उनकी इसी शहीदी को लोग वीर बाल दिवस के रूप में उन्हें याद करते हैं। गुरु पुत्रों के बलिदान सत्य एवं धर्म का मार्ग प्रशस्त करता है यह शहीदी सप्त दिवस में गुरु गोविंद सिंह जी का पूरा परिवार शहीद हो गया था।
कार्यक्रम में आनंद साहब जी के पाठ के उपरांत अरदास किया गया इस मौके पर स्थानीय विधायक श्री संजय कुमार सिंह, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष, नवीन कुमार गुप्ता, गुरुद्वारा प्रबंध कमिटी के सचिव, प्रदीप कुमार, भरत भगत आनंद बाबा, मुकेश जी, अमोद कुमार, संजीव कुमार, राजा केसरी एवं दयानंद चौधरी इत्यादि लोग इस कार्यक्रम में भाग लिया।,
