April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली जिला अन्तर्गत गोरौल थाना क्षेत्र की है घटना पती ने कि पत्नी की हत्या। 

वैशाली जिला अन्तर्गत गोरौल थाना क्षेत्र की है घटना पती ने कि पत्नी की हत्या।                                                                रिपोर्ट जाहिद वारसी               प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरौल थाना क्षेत्र के इनायत नगर पंचायत के ग्राम मखदुमपुर निवासी मोहम्मद कयुम की लड़की लैला प्रविण की सादी आज से 5 वर्ष पुर्व, मुजफ्फरपुर पक्की सराय निवासी मोहम्मद बिस्मिल्ला पिता मोहम्मद इसहाक से हुई थी। पति ने अपने बच्चों के सामने पत्नी लैला को सर में गोली मार दिया। जिससे मौके पर ही लैला की मृत्यु हो गई। उसके बाद बिस्मिल्ला मौके वारदात से फरार हो गया। बाद में मुजफ्फरपुर पुलिस ने मोबाइल के लोकेशन से अपराधी बिस्मिल्ला को गिरफ्तार कर लिया। परिवार वालों को इस घटना की सुचना मिली जिसे सुनकर घर में कोहराम मच गया । परिवार के लोग मुजफ्फरपुर पहुंचे जबतक लास पोस्मार्टम में जा चुका था। पोस्मार्टम के बाद परिवार वालों ने लास गोरौल ले आए और लैला के परिवार वालों ने अपराधी बिस्मिल्ला पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। बिस्मिल्ला पुर्व से ही अपराधी छवि का व्यक्ति था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.