अब्बल प्रतिभागियों में पुरस्कार वितरण के साथ खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन
अब्बल प्रतिभागियों में पुरस्कार वितरण के साथ खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन
महुआ के मुकुंदपुर सिंघाड़ा स्थित महाराणा प्रताप खेल मैदान में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, खेल में बच्चों ने खूब दिखाएं दमखम
महुआ। रेणु सिंह
खेल से मानसिक, शारीरिक के साथ सर्वांगीण विकास होता है। बाल्यावस्था में पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। उक्त बातें शनिवार को महुआ के मुकुंदपुर सिंघाड़ा स्थित महाराणा प्रताप खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के समापन के मौके पर अतिथियों ने कही।
ज्ञान ज्योति गुरुकुलम के सौजन्य से आयोजित खेल महोत्सव कार्यक्रम समापन के मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित महुआ नप के उपसभापति रोमी यादव, आरके डेयरी के संचालक रंधीर कुमार, दंत चिकित्सक डॉ अजय कुमार, जिगर कुमार आदि ने खेल में अब्बल आए प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए मनोबल बढ़या। यहां खेल प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में खासा उत्साह और उमंग रहा। इस महोत्सव में 70 प्रकार का खेल बच्चों के बीच खेलाया गया। कार्यक्रम में छात्रों के साथ छात्राओं ने भी परचम लहराते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। आगन्तुकों का स्वागत स्कूल के निदेशक अजीत कुमार आर्य और अभय कुमार आर्य के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मिथुन सिंह, परवेज आलम टाइगर, ब्रह्मानंद स्वामी, सुमन, चंदन, आर्यन आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।
