May 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के कन्हौली खेल मैदान में पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महुआ के कन्हौली खेल मैदान में पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
प्रतियोगिता में 15 टीमें ले रही भाग
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय कन्हौली खेल मैदान में शनिवार को स्व कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के द्वारा पांच दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज किया गया। उद्घाटन मैच में भैरोखरा और नाड़ी तथा सोनपुर और हाजीपुर के बीच शानदार मुकाबला हुआ। खेल देखने के लिए लोगों की भीड़ जमी रही।
प्रथम मैच में पातेपुर भैरोखरा और जंदाहा नाड़ी के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें भैरोखरा ने नाड़ी को 0-1 से पराजित किया। मध्यांतर के पूर्व भैरोखरा के खिलाड़ी प्रिंस कुमार ठाकुर ने 01 गोल दाग कर टीम को बढ़त दिला दी। खेल में दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे पर आक्रमण करते रहे लेकिन अंत तक और कोई दूसरा गोल नहीं हो सका। यहां भैरोखरा को 01 गोल से विजेता घोषित किया गया।
वही दूसरा मैच केयर फुटबॉल क्लब हाजीपुर दिग्घी तथा गोप स्पोटिंग क्लब सोनपुर के बीच खेला गया। इस खेल में गोप स्पोर्टिंग क्लब सोनपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम के विरुद्ध लगातार 06 गोल किए। टीम के आदित्य राज और आदर्श राज दो-दो गोल किए। वही कुंदन राज ने समय समापन के पूर्व 02 गोल किया। इधर केयर फुटबॉल क्लब हाजीपुर दिग्घी की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। खेल में रेफरी पोलक सिंह थे। इस मौके पर रविंद्र सिंह, प्रो वेद प्रकाश पटेल, राजेश कुमार सिंह, राकेश कुमार, धीरज, पवन कुमार, नवल सिंह, सुमन गुप्ता, संजय सिंह आदि उपस्थित थे। रोमांचक मैच देखने के लिए खेल प्रेमियों की भीड़ जमी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.