नववर्ष पर कही हुआ पूजा पाठ तो कहीं पिकनिक मनाने के लिए जूटे युवा
नववर्ष पर कही हुआ पूजा पाठ तो कहीं पिकनिक मनाने के लिए जूटे युवा
गायत्री शक्तिपीठ रानीपोखर डुमरी सहित विभिन्न मठ मंदिरों पर हवन यज्ञ का हुआ आयोजन, कन्हौली डेवढी बावन कोठी खंडहर और श्रीद्वारका कैलाश धाम सरसई सरोवर सहित विभिन्न जगहों पर पिकनिक के लिए जूटे युवा
महुआ। रेणु सिंह
नववर्ष के जश्न में बुधवार को महुआ के विभिन्न मठ मंदिरों पर जहां पूजा पाठ और हवन यज्ञ में श्रद्धालु उमड़े, वहीं पिकनिक मनाने के लिए युवा वर्ग अपने अपने गंतव्य स्थान पहुंचे और खुशी का इजहार किया। यहां नववर्ष को लेकर खासकर युवा और युवतियों में ज्यादा उत्साह रहा। वहीं घरों में पकवान बने तो कहीं लिट्टी चोखा का लोगों ने आनंद उठाया।

महुआ के गायत्री शक्तिपीठ रानीपोखर डुमरी में सुबह से दोपहर तक हवन यज्ञ में श्रद्धालु उमड़ पड़े। यहां नवकुंडीय हवन यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर अपने अंदर के छूपे बुराइयों को त्यागा और अच्छाई के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर शक्तिपीठ के शत्रुघ्न सिंह, कौशल किशोर शर्मा, राजीव नयन प्रसाद सिंह, राकेश कुमार, उमाकांत तिवारी, विभूति भूषण, जयप्रकाश, डॉ सोनेलाल राय आदि सक्रिय रहे। यहां पर हवन यज्ञ में आहुति के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद में पंगत कराया गया। इधर रामजानकी मंदिर कन्हौली, शिव मंदिर महुआ कालीघाट, महावीर मंदिर पुराना बाजार, देवी मंदिर गोविंदपुर, विष्णु मंदिर सेहान, शिव मंदिर परसौनिया, बोअरिया, कड़ियो, सिंघाड़ा, पहाड़पुर, लक्ष्मीनारायणपुर, कुशहर, प्रेमराज सहित विभिन्न मठ मंदिरों में पूजा पाठ के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
पिकनिक में लिट्टी-चोखा व गोलगप्पा सहित चाट-समोसे का लिया आनंद:
नववर्ष पर महुआ के कन्हौली डेवढी स्थित बावन कोठी खंडहर पर पिकनिक के लिए भारी संख्या में युवा और युवतियों की भीड़ उमड़ी। यहां पर बड़ा सा मेला लग गया। जहां पिकनिक के लिए पहुंचे युवाओं ने लिट्टी-चोखा, गोलगप्पा, चाट, समोसा, चाऊमीन, भुजा आदि का आनंद उठाया। उधर श्रीद्वारिका कैलाश धाम सरसई सरोवर पर पिकनिक के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। यहां पिकनिक में पहुंचे लोगों ने मेला का आनंद उठाया। मेले में झूला, सर्कस, खेल, तमाशा के अलावा विभिन्न दुकानें आदि सजी थी। उधर महुआ से काफी संख्या में युवा वर्ग पिकनिक मनाने के लिए बरैला झील पहुंचे। जहां उन्होंने स्वयं लिट्टी-चोखा बनाकर खाया। बरैला में विभिन्न समानों की दुकानें सजी थी। कुछ युवा वाहनों से वैशाली की खंडहर, राजगीर सहित अन्य स्थान पर पहुंचकर नववर्ष का आनंद उठाया। नववर्ष पर लोगों में भक्ति के साथ उत्साह, उमंग देखते ही बना।
