विशिष्ट शिक्षक का कराया योगदान
विशिष्ट शिक्षक का कराया योगदान
महुआ। रेणु सिंह
प्रखंड की उत्क्रमित मध्य विद्यालय अब्बूचक गोपालपुर में बुधवार को विशिष्ट शिक्षकों का योगदान कराया गया। साथ ही उन्हें कार्य की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
स्कूल की प्रधानाध्यापिका शैल कुमारी के द्वारा विशिष्ट शिक्षक के रूप में नीलू कुमारी, नीतू कुमारी, पिंकी कुमारी, किरण कुमारी को योगदान कराया गया। प्रधानाध्यापिका ने विशिष्ट शिक्षकाओं से शिक्षण क्षेत्र में अच्छे कार्य करने की उम्मीद जताई।
