May 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हम पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जाबिर उर्फ पप्पू खान अपने पत्नी के जन्मदिन पर किया कंबल वितरण

कम्बल वितरण में लगभग 1000 लोगों में किया गया वितरण:

हम पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जाबिर उर्फ पप्पू खान अपने पत्नी के जन्मदिन पर किया कंबल वितरण

मधुबनी संवाददाता मो सालिम आजाद

 

हम पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जाबिर उर्फ पप्पू खान के वार्ड नंबर 26 निचली कल के निवासी के तरफ से 1000 लोगों के बीच कंबल और शाल का वितरण समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन उनकी पत्नी के जन्म दिवस के मौके पर पप्पू खान ने कहा कि , अगले 10 दिनों में लगभग पूरे भोजपुर में 30 से 40000 कंबल और शाल का वितरण करेंगे। कम्बल वितरण समारोह में लगभग 1000 लोगों को कंबल वितरण किया गया।
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जाबिर उर्फ पप्पू खान का है हम पार्टी ने जो हमको कार्य दिया है उसको मैं दिलो जान से पूरा कर रहा हूं और मेरा मकसद ही हम पार्टी को आगे ले जाना है। अल्संख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने कहा कि पूरे भोजपुर में सभी प्रखंडों में हमारा लगभग 50000 कंबल एवं शाल वितरण करने का लक्ष्य है ठंड को देखते हुए हम हर गरीबों और रात्रि में भी हम कंबल वितरण करेंगे और रात में आज से ही आरा शहर में हम कंबल वितरण का काम करेंगे पप्पू खान ने कहा कि मेरा लक्ष्य ही है गरीबों का सेवा करना और मैं हर लोगों से कहा है किसी प्रकार की कोई भी कमी हो तो हमारे घर 24 घंटे के लिए गरीबों के लिए दरवाजा खुला है
जब पप्पू खान कंबल वितरण कर रहे हैं तो गरीबों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिला लोगों ने पप्पू खान को इसके लिए दोनों पति-पत्नी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी का जन्मदिन है हम चाहते तो केक काटकर भी हम बर्थडे मना सकते थे मगर मेरी पत्नी ने कहा कि गरीबों को ठंड में देखते हुए आप कंबल और शाल का वितरण करें तब मैं निर्णय लिया कि नहीं मेरी पत्नी सही बोल रही है हम गरीबों का ही सेवा करेंगे उनका आशीर्वाद दुआ ही मेरी लिए काफी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.