April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय समय में बदलाव की मांग, भाजपा नेता शमसे आलम खान ने डीएम से की अपील

भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय समय में बदलाव की मांग, भाजपा नेता शमसे आलम खान ने डीएम से की अपील

मधुबनी। संवाददाता मो सालिम आजाद, बिहार

 

➤ भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी पंचायतीराज प्रकोष्ठ दरभंगा के जिला मीडिया प्रभारी जनाब शमसे आलम खान ने विद्यालय संचालन के समय में परिवर्तन की मांग की है।

➤ शमसे आलम खान, जो पूर्व मुखिया सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य शिशो पश्चिमी, दरभंगा भी हैं, ने कहा कि वर्तमान में सरकारी विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक और निजी विद्यालयों में 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हो रहा है।

➤ उन्होंने कहा कि अप्रैल-मई के महीने में दोपहर 1:30 बजे अत्यधिक गर्मी एवं लू का प्रकोप रहता है। इस समय छोटे-छोटे बच्चों का पैदल या साइकिल से घर लौटना उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो रहा है। कई बच्चे लू एवं डीहाइड्रेशन के शिकार हो रहे हैं।

➤ बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने दो विकल्प सुझाए: विद्यालय का संचालन प्रातः 9:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक किया जाए, या मॉर्निंग शिफ्ट लागू कर विद्यालय का समय सुबह 6:30 बजे से 11:30 बजे तक किया जाए।

➤ शमसे आलम खान ने कहा कि दोपहर 1:30 बजे की छुट्टी से “मॉर्निंग स्कूल” का कोई लाभ नहीं मिल रहा है, क्योंकि बच्चे सबसे तेज धूप में ही घर लौटते हैं।

➤ उन्होंने जिला पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांग की कि भीषण गर्मी को देखते हुए गंभीरता से जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों के लिए नया समय-सारिणी जारी करें, ताकि बच्चों को लू से राहत मिल सके।

➤ शमसे आलम खान ने लोगों को भी होशियार रहने का मशविरा दिया और कहा कि इंतेहाई ज़रूरी होने पर ही घरों से निकलें, जिससे शहर और गांव के लोगों की परेशानी बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.