March 15, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

फुटबॉल लीग मैच सह ट्रायल कैंप 2024 का आयोजन 28 दिसंबर से 3 जनवरी 2025 तक किया जा रहा है।

वैशाली जिले के कन्हौली खेल मैदान में फुटबॉल लीग मैच सह ट्रायल कैंप 2024 का आयोजन 28 दिसंबर से 3 जनवरी 2025 तक किया जा रहा है। गुरुवार को खेले गए पहले मैच में महुआ की टीम ने भरोकरा की टीम को 1-0 से पराजित किया। दूसरे मैच में गोप स्पोर्ट्स क्लब सोनपुर की टीम ने टाइगर स्पोर्ट्स क्लब नारी को 3-2 से पराजित किया। तीसरे मैच में कन्हाई शुक्ला स्पोर्ट्स क्लब ने केयर फुटबॉल क्लब को 4-0 से पराजित किया। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के सहयोग से स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा आयोजित लीग मैच का उद्घाटन जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिन रविंद्र सिंह , अध्यक्ष राकेश प्रकाश सिंह , संस्था के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। श्री शुक्ला ने अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल के प्रतिभा को बढ़ाया जाए । कार्यक्रम को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित किया गया है। ताकि समाज से हम बाल विवाह जैसे सामाजिक बुराई को खत्म कर सके। इस अवसर पर धीरज कुमार, पवन सिंह, प्रोफेसर वेद प्रकाश पटेल , संजय कुमार, नवल सिंह , सुमन गुप्ता , गोप जी , पोलक सिंह इत्यादि ने खेल के आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रेफरी के रूप में बिहार झारखंड के रेफरी राजेश कुमार सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.