फुटबॉल लीग में महुआ-सोनपुर और हाजीपुर की टीम बनी विजेता
फुटबॉल लीग में महुआ-सोनपुर और हाजीपुर की टीम बनी विजेता
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय कन्हौली खेल मैदान में खेले जा रहे फुटबॉल लीग टूर्नामेंट का चौथा शानदार मुकाबला गुरुवार को छह टीमों के बीच हुआ। जिसमें महुआ, सोनपुर और हाजीपुर की टीम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को पराजित किया।
मैच स्व कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वाधान और वैशाली फुटबॉल लीग के द्वारा कराया जा रहा है। चौथे मैच में महुआ फुटबॉल क्लब महुआ और न्यू टाइगर फुटबॉल क्लब पातेपुर भैरोखरा के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें महुआ ने 1-0 से भैरोखरा को पराजित किया। महुआ टीम के नीतीश कुमार ने मध्यांतर के बाद 01 गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। वही दूसरा मुकाबला गोप स्पोटिंग क्लब सोनपुर और नाड़ी फुटबॉल क्लब जंदाहा नाड़ी कला के बीच खेला गया। जिसमें सोनपुर ने नाड़ी कला को 3-2 दूसरे पछाड़ा। सोनपुर के आदित्य ने 02 गोल किया तो आदर्श 01 गोल टीम को दिया। वही नाड़ी कला के सुधीर और विकास एक-01 गोल किए। तीसरा मुकाबला स्व कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान हाजीपुर और केयर फुटबॉल क्लब हाजीपुर दिग्घी के बीच हुआ। जिसमें हाजीपुर की टीम ने 4-0 से दिग्घी को रौंदा। हाजीपुर टीम के आर्यन, सुधीर, शिवम और सचिन एक-01 गोल किए। मौके पर फुटबॉल लीग के रविंद्र सिंह, राजेश कुमार सिंह, नवल सिंह, प्रो वेद प्रकाश पटेल, सुनील कृष्णा, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।
