खरौल में लगी आग तो ठंड से निजात पाने लगे लोग
खरौल में लगी आग तो ठंड से निजात पाने लगे लोग
महुआ। रेणु सिंह
बुधवार की दोपहर महुआ के हसनपुर ओस्ती में खरौल के खेत में आग लग जाने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि उसे बुझाने के बजाय लोग उससे ठंड से निजात पाने लगे।
बताया गया कि गांव के चंवर स्थित कई लोगों के खेत में इकरी, खड़ लगी थी, जिसमें अचानक आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग भीषण रूप ले लिया। जिस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इस बीच काफी संख्या में पहुंचे लोग उसे अलाव की तरह ठंड से निजात पाने लगे।
