महुआ नगर परिषद के द्वारा गुरुवार को यहां चार जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई।
महुआ नगर परिषद के द्वारा गुरुवार को यहां चार जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई।
महुआ। रेणु सिंह
ठंड बढ़ने के साथ लोगों में कपकपी भी बढ गई है। जिससे खासकर गरीब, मजदूर और राहगीरों को इस वक्त भारी परेशानी हो रही है। इसके लिए नगर परिषद के द्वारा गुरुवार को यहां चार जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई। जहां पर लोग ठंड से निजात पाने के लिए अलाव का सहारा लिया।
नगर परिषद के कर्ज पालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन, सभापति नवीन चंद्र भारती व उपसभापति रोमी यादव के निर्देशन में बाजार के गांधी स्मारक चौक, बच्चन शर्मा स्मारक, थाना चौक और पीएचसी गेट के पास अलाव की व्यवस्था की गई। अलाव जलते देख वहां पर रिक्शावाला, ठेलावाला, फूटपाथी दुकानदार, राहगीर, आमजन आदि पहुंचकर ठंड से निजात पाने की कोशिश की। बताया गया कि ठंड के बढ़ते कदम को देख शुक्रवार से और जगहों पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी। अलाव नहीं रहने के कारण मेहनत मजदूरी करने वालों को काफी दिक्कत हो रही थी। इधर ग्रामीण इलाके में लोग पत्ते, जलावन आदि उपाय कर अलाव की व्यवस्था कर ठंड से निजात पाने की कोशिश कर रहे हैं। चौक चौराहों पर दुकानदारों द्वारा कार्टन, कूट, कागज आदि जलाकर अलाव की व्यवस्था की जा रही है। लोगों ने नगर परिषद के अलावा अन्य चौक चौराहा पर भी प्रशासनिक तौर पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है।
