March 15, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जिला स्तरीय फुटबॉल टीम के लिए 18 खिलाड़ियों का हुआ चयन

जिला स्तरीय फुटबॉल टीम के लिए 18 खिलाड़ियों का हुआ चयन
महुआ के कन्हौली मैदान में चल रहे पांच दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का हुआ समापन, अंतिम दिन फुटबॉल मैच में 6 टीमों ने लिया भाग
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय कन्हौली खेल मैदान में चल रहे पांच दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का समापन शुक्रवार को किया गया। अंतिम दिन कुल 6 टीमों स्व कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान फुटबॉल क्लब हाजीपुर, महुआ फुटबॉल क्लब महुआ, गोप स्पोटिंग फुटबॉल क्लब सोनपुर, केयर फुटबॉल क्लब हाजीपुर दिग्घी, नाड़ी फुटबॉल क्लब नाड़ीकला और भैरोखरा ने भाग लिया। जिसमें जिला स्तरीय टूर्नामेंट के लिए 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
चयन टीम में शामिल बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद सिंह के अलावा राजेश सिंह, पवन सिंह, पुलक सिंह, नवल सिंह आदि ने बताया कि यहां 5 दिनों में कुल 15 टीमों के बीच शानदार मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में 18 खिलाड़ी जिला स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट के लिए चयनित किए गए। उन्होंने बताया कि आगामी 6 जनवरी को अरेराज स्थित मैनुल हक ट्रॉफी में चयनित खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन होगा। मालूम हो कि कन्हौली मैदान में 5 दिनों तक चले फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर चहल-पहल बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.