हाजीपुर के किरण सिंह इंस्टाग्राम राइजिंग अवार्ड से हुए सम्मानित।
हाजीपुर के किरण सिंह इंस्टाग्राम राइजिंग अवार्ड से हुए सम्मानित।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
हाजीपुर (वैशाली) की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर किरण सिंह को इंस्टाग्राम राइजिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया है। बताते चले की किरण सिंह के इंस्टाग्राम पर 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्हें चंडीगढ़ के जेडी रेजीडेंसी में पिछले दिनों इंस्टाग्राम राइजिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड बॉलीवुड सुप्रसिद्ध अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि के हाथों से मिला। सम्मान समारोह वितरण के व्यवस्थापक जे डी रेजीडेंसी के ऑनर गोल्डी अरोड़ा थे । उनके सामान मिलने से जिले के उनके शुभचिंतकों, चाहने वालों ने एवं उनके फॉलोअर्स में इन्हें बधाई दी है।
