स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में जिले के विभिन्न स्कूलों में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का शपथ सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में जिले के विभिन्न स्कूलों में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का शपथ सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, वैशाली बिहार

जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में जिले के विभिन्न स्कूलों में शपथ सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सह जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के डायरेक्टर सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत वैशाली जिले के प्राथमिक मध्य एवं हाई स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हम सभी का उद्देश्य है कि भारत को 2030 तक बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाया जाए ।

जिस कड़ी में समाज के प्रत्येक स्टेकहोल्डर अपनी भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन एवं स्वयंसेवी संगठन के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है । उन्होंने कहा कि वैशाली में 47 परसेंट लड़कियों की शादी बाल विवाह होती है। हम सभी को सजग होने की जरूरत है। अगर कहीं भी बाल विवाह दिखाई दे तो चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर कॉल करें। ताकि एक बच्चे की जिंदगी को बचाया जा सके। कार्यक्रम में सामुदायिक कार्यकर्ता संतोष कुमार, अमरेश कुमार , राजू कुमार , गुड्डू कुमार गांव गांव जाकर लोगों को बाल विवाह जैसी कुरिति के संबंध में जागरुक कर रहे हैं। इन कार्यकर्ताओं को जिला प्रशासन द्वारा बाल विवाह के रोकथाम हेतु प्रेरक दूत की जिम्मेवारी दी गई है।
