April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सभी प्रखंडों में बनेगा सुधा होल डे मिल्क बूथ

सभी प्रखंडों में बनेगा सुधा होल डे मिल्क बूथ

बरेला झील के विकास के लिए सर्वे एवं सीमांकन का कार्य पूर्ण

जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

राज्य स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई समीक्षा बैठक के तुरंत बाद जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने पंचायती राज विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, पंचायत राज, ग्रामीण विकास एवं कृषि विभाग सहित कई विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक निर्देश दिए।

जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि मत्स्य बाजार निर्माण की योजना हेतु पंचायत स्तरीय मत्स्य बाजार निर्माण के लिए 4000 वर्ग फीट तथा प्रखंड स्तरीय मत्स्य बाजार निर्माण के लिए 8000 वर्ग फुट भूमि की उपलब्धता संबंधित पदाधिकारी सुनिश्चित करें।जिलों में अवस्थित मत्स्य तालाबों को शीघ्र अतिक्रमण मुक्त करने का भी निदेश दिया गया।राज्य सरकार के साथ निश्चय योजना पार्ट 2 के अंतर्गत राज्य के सभी प्रखंडों में कुल 600 सुधा होल डे मिल्क बूथ का निर्माण कराया जाना है। वैशाली के 16 प्रखंडों में से बाकी बच्चे पांच प्रखंडों में इसके लिए शीघ्र भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में पर्यावरण एवं वन विभाग का टास्क फोर्स गठित किया गया है। जिसका कार्य है वन अपराध पर नियंत्रण, आर्द्र भूमि का सर्वेक्षण, सीमांकन एवं अतिक्रमण मुक्त किया जाना।जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अब इस टास्क फोर्स की नियमित बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में बताया गया कि वैशाली जिला में बरेला में सर्वे एवं सीमांकन का कार्य पूरा कर लिया गया है।खरीफ विपणन मौसम 2024- 25 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति एवं किसानों के भुगतान की स्थिति की भी समीक्षा की गई और इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया गया पंचायत सरकार भवन निर्माण, मुख्यमंत्री ग्रामीण ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, जिला परिषद के अधीन संचालित बस पड़ाव, सभी ग्राम पंचायत स्तर पर फिजिकल -डिजिटल पुस्तकालय की स्थापना के संबंध में भी समीक्षा की गई।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, ग्राम पंचायत में खेल मैदान निर्माण की भी समीक्षा की गई।
कृषि विभाग अंतर्गत ई किसान भवन, हर खेत तक सिंचाई का पानी, कृषि बाजार प्रांगण में जीर्णोद्धार आदि की भी समीक्षा हुई।जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि राज्य स्तर से दिए गए निर्देश का शत प्रतिशत और समय पर अनुपालन सुनिश्चित करें तथा विकास कार्य में और भी तेजी लाएं।बैठक में उप विकास आयुक्त श्री कुंदन कुमार सहित सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.