April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आदर्श पब्लिक स्कूल नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती आयोजित की।

आदर्श पब्लिक स्कूल नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती आयोजित की।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

महुआ ( वैशाली)आदर्श पब्लिक स्कूल सूरतपुर,में स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।इस अवसर शिक्षक रामाधार , मिथुन, शिवम तथा बच्चों में सन्नी, शिवम,अंकित, उज्ज्वल, आकृति, रुद्रांश, अविनाश ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी ।बच्चे नेताजी अमर रहे, अमर रहे का नारा लगा रहे थे । विद्यालय के निदेशक शंकर कुमार ने बताया कि सुभाष चंद्र बोस का त्याग देश सदा याद रखेगा । सुभाष चन्द बोस ने आजादी के लिए कहा था कि तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा । उन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी, जिसके बलबूते से अंग्रेजी हुकूमत हिल गई थी, लेकिन उनकी मृत्यु कब और कैसे हुई ,यह गुमनामी में छुप गई। भारत सरकार को उनके मृत्यु के रहस्य का पता लगाना चाहिए। वैसे महान स्वतंत्रता सेनानी के आदर्शों पर चलकर ही देश का विकास संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.