लालगंज के जी. ए उच्च माध्यमिक +2 विद्यालय में संकल्प सभा सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर लालगंज के जी. ए उच्च माध्यमिक +2 विद्यालय में संकल्प सभा सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के तत्वावधान में स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों के बीच चित्रकला, निबंध लेखन, और स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित किये गये। प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को मोमेंटो मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कमलजीत कुमार व संचालन शिक्षक रोहित कुमार ने की।चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए रूचि कुमारी को चुना गया, वहीं द्वितीय स्थान के लिए आदित्य राज और तृतीय स्थान पर सुंदरम कुमार को चुना गया । निबंध लेखन प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए आकाश कुमार , पूजा कुमारी और नंदनी कुमारी चुनी गई।स्लोगन प्रतियोगिता में रूचि कुमारी प्रथम,शालिनी कुमारी द्वितीय और तृतीय स्थान पूजा कुमारी ने प्राप्त किया।इस दौरान जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के निदेशक सह स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर शुक्ला ने बताया कि बालिकाएं समाज की हर दिशा में आगे बढ़ रही है हम सभी को लड़कियों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है उन्हें पढ़ने का पूरा औसत मिलना चाहिए बाल विवाह होने से उनकी पढ़ाई बाधित होती है तथा उनका विकास अवरुद्ध होता है। हम सभी का उद्देश्य है कि वैशाली जिले को बाल विवाह मुक्त जिला बनाया जाए। वर्ष 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है।इस दिशा में पुलिस प्रशासन,जिला प्रशासन और सामाजिक संगठनों के लोग पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं।संस्थान ने सैकड़ो बाल विवाह, बाल मजदूरी और बाल तस्करी जैसे मामलों को रोकने में सफलताएं प्राप्त की है।इस दौरान प्रेरक दूत सह अधिकार मित्र संतोष कुमार और अमरेश कुमार ने बाल संदर्भित विषय पर बच्चों को विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम में शिक्षक दिलीप कुमार कश्यप, प्रवीण कुमार,गणेश कुमार,संजय कुमार,अब्दुल कादिर, अर्चना कुमारी,डॉली रानी सिंह,सीमा कुमारी, रीता प्रियदर्शनी,रंजीत कु. पाण्डेय आदि मौजूद थे।
