April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भाजपा मंडल अध्यक्ष को यज्ञ कमेटी ने किया स्वागत ।

भाजपा मंडल अध्यक्ष को यज्ञ कमेटी ने किया स्वागत ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

महुआ (वैशाली )अनुमंडल अस्पताल परिसर में श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्री यज्ञ में भाजपा महुआ मंडल अध्यक्ष रमैया सिंह पहुंचे,जहां पर यज्ञ कमेटी के अनिल सिंह राठौड़ ने उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। यज्ञ में भगवान महादेव जी के दर्शन के बाद कथा प्रवचन में भाग लिया । इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री रमैया सिंह ने कहा कि यज्ञ हमारे सनातन धर्म में वैदिक युगों से चलता आ रहा है ,जिससे समाज में समरसता एवं भाईचारा बढ़ता है ।हमारी संस्कृति और सभ्यता भी आगे बढ़ती है ,इसलिए जहां भी इस प्रकार के कार्यक्रम हो, सब लोग को मिलजुल कर इसमें सहयोग करना चाहिए। आज समाज में नफरत फैलाने वाले लोग बहुत से कार्य कर रहे हैं, उनका बहिष्कार होना चाहिए और समरस समाज बने, ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। इस अवसर पर पंकज कुमार सिंह, मिथुन चक्रबर्ती, अंगद कुमार ,अजीत कुमार ,राणा सिंह , राहुल कुमार के साथ साथ पूज्य आचार्य व पुजारी जी एवं पूजा समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.