केक काटकर युवाओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी जन्मदिन की बधाई।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ(वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत में चांदपुरा सलखन्नी में बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जन्म दिवस युवाओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।युवा नेता अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सर्व प्रथम मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर केक काटकर एक दूसरे को केक खिलाकर बधाई दी गई। इस मौके पर डीजे पर जन्मदिन की बधाई वाला गीत बजाते हुए युवाओं की टोली ने गांव और उसके आसपास के क्षेत्र में जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की ।इस अवसर पर अलख कुमार सिंह, अमरजीत सिंह,अनीश कुमार, रणविजय कुमार,आशुतोष कुमार ,शंभू कुमार,सोनू कुमार , सुधीर,अंकित ,देवराज ,मिथुन , संजय कुमार सिंह सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।