April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नव नियुक्त प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को गतिविधियों की दी गई जानकारी

नव नियुक्त प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को गतिविधियों की दी गई जानकारी
महुआ। रेणु सिंह

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में उत्तीर्ण कृषि विभाग के लिए चयनित नव-नियुक्त सहायक निदेशक एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारियों का कृषि गतिविधियों पर प्रशिक्षण-सह-प्रक्षेत्र भ्रमण का कार्यक्रम आज नवाचार किसान, राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत एवं लालगंज प्रखंड आत्मा अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के प्लॉट पर हुआ जिसमें नवनियुक्त कृषि पदाधिकारियों ने खेतों का भ्रमण कर विभिन्न विषयों पर जानकारी हासिल की। इन प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ आए आत्मा के उप परियोजना निदेशक, सियाराम साहू,सहायक तकनीकि प्रबंधक, डॉ पूजा किशोर, केएम आरती सिंह भी शामिल हुए। प्रशिक्षु अधिकारियों ने दलहन, तिलहन, सब्जी, फूल की खेती,आम- लीची के अलावा लत्तेदार सब्जियों की खेती,भिन्डी की सघन खेती,सहफसली खेती इत्यादि की जानकारी हासिल की। जिससे उनलोगों को आने वाले दिनों में पदभार ग्रहण करने के बाद विभाग के कार्यों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो। गेहूं, सरसों, सब्जी, दलहन, तिलहन, मधुमक्खीपालन, मशरूम उत्पादन, बागवानी जैसे आम की फलों पर विशेष रूप से जानकारी दी जा रही है। वहीं अनेक हिस्सों में लगे फसल पर उन्हें उपस्थित होकर भौतिक रूप से जानकारी दिया गया, ताकि आने वाले समय में फसलों में लगने वाले रोग कीट व्याधि जमीन का किस्म के हिसाब से उर्वरक का इस्तेमाल इत्यादि में सुविधा हो सके। प्रशिक्षुओं ने उत्पादन के गुर सीखे और अपनी समस्याएं साझा की।इन सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को जितेन्द्र सिंह ने अपनी पुस्तक “पोषण और ऊर्जा का स्रोत- मोटा अनाज” एवं पर्यावरण पर आधारित पुस्तक “हरीतिमा” की प्रति भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.