विदुपुर पंचायत में हुए पैक्स के चुनाव के देर शाम को हुए मतगणना में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने प्रतिद्वंदी प्रमोद कुमार सिंह को 162 मतों से पराजित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के उम्मीदवार प्रमोद कुमार सिंह को 562 मत,मीरा देवी को 24 मत एवं लाल बहादुर यादव को 724 मत प्राप्त हुए। लाल बहादुर यादव के समर्थक परिणाम घोषणा के बाद खुशी दिखी। उनके जीत पर बधाई दी।