April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हनुमत आराधना में उमड़े श्रद्धालु

हनुमत आराधना में उमड़े श्रद्धालु

महुआ। रेणु सिंह

यहां पुराना बाजार स्थित महावीर मंदिर पर मंगलवार की शाम हनुमत आराधना में श्रद्धालु उमड़ पड़े। यहां सामूहिक तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ और उनकी आरती की गई।
इस मौके पर देवी-देवताओं की जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। हनुमान चालीसा पाठ समापन के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पुजारी अनिल तिवारी द्वारा वीर हनुमान सहित मंदिर में स्थापित सभी देवी-देवताओं को विधिवत पूजा अर्चना कराई गई। इस मौके पर आसपास के अलावा दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.