April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दुनिया में अमन चैन की दुआओं के साथ ईद -उल -फ़ित्र की नमाज अदा की गयी ।

दुनिया में अमन चैन की दुआओं के साथ ईद -उल -फ़ित्र की नमाज अदा की गयी ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

हाजीपुर (वैशाली )देशभर में ईद-उल-फ़ित्र का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।इसी कड़ी में वैशाली जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही ईद गाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए मस्लिमों की भीड़ उमड़ परी है।
ईद उल फ़ित्र के मौके पर ईद की नमाज अदा करते हुए लोग
नमाज पुरा करने के बाद लोगों ने अमन चैन की दुआ मांगी । अंत में एक दूसरे से लोग गले गले मिले और एक दूसरे को लोगों ने दुआएँ एवं ईद की मुबारक बादी दी। मुस्लिमों के सबसे बड़े त्योहारों में से एक ईद को लेकर जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, मार्च महीने की 31 तारीख को ईद का त्योहार बड़े धूम धाम से मनाई गई।

सुबह से जिलेभर के मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. सुबह-सुबह लोगों ने ईद-उल- फ़ित्र के अवसर पर ईद गाह एवं मस्जिद में नमाज़ अदा की.
वैशाली जिला अंतर्गत महुआ प्रखंड क्षेत्र के मिर्जा नगर डोगरा जामा मस्जिद में नमाज अदा करने वालों में मुख्य रूप से
क़ारी व हाफिज शमशाद तेगी, एकरा प्रेस के मालिक हाफिज नुरैन, मोहम्मद शमीम रब्बानी, मोहम्मद ज़ाकिर मुर्गा वाला, ठीकदार मोहम्मद सदरे आलम, मोहम्मद तस्लीम, मोहम्मद नजरें आलम, मोहम्मद ज़ाकिर लट्टू, मोहम्मद गौहर, अधिवक्ता मोहम्मद एजाज,मास्टर मोहम्मद
नासिर, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद शाहरुख़, मोहम्मद बिलाल, मोहम्मद फरफान, मोहम्मद इरफान के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित थे । ईद के अवसर पर महुआ विधानसभा से राजद के लोकप्रिय विधायक डॉ मुकेश रोशन क्षेत्र के विभिन्न गांवो का दौरा कर मुस्लिम भाइयों को ईद उल फितर की मुबारकबाद दी। वही कई राजनेताओं को भी ईद उल फितर की मुबारकबाद देते देखे गए जिले में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर ईद उल फितर शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.