महुआ में आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द के माहौल में मनाई गई ईद
रिपोर्ट: शबनम परवीन
महुआ में आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द के माहौल में एखलाक और एहतराम के साथ सोमवार को ईद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया।नगर परिषद वार्ड नंबर 23 कब्रिस्तान रोड मे महुआ मुकुंदपुर निवासी समाजसेवी व शिक्षक मोहम्मद दिलशेर साहब के आवास पर ईद की मुबारक बाद देने पहुंचे प्रारम्भिक शिक्षक संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष ललित दास महुआ इकाई के प्रखंड अध्यक्ष अशर्फी दास, उपाध्यक्ष अमित कुमार, सत्येंद्र कुमार कोषाध्यक्ष राघवेंद्र प्रसाद और शिक्षक साथी अनील कुमार सुमन, नवल कुमार , अनील कुमार,अरविन्द कुमार, प्राथमिक विद्यालय के चकमजाहिद उर्दू के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद अनवारूल हक, वैशाली उच्च माध्यमिक विद्यालय के पुस्तकालय अध्यक्ष रविंद्र कुमार, रंजीत कुमार ,मोहम्मद आफताब,मोहम्मद मशलेउद्दीन शिक्षक व कवि प्रीतम झा , लक्ष्य इंटरनेशनल एकेडमी स्कूल बढ़िया पातेपुर के डायरेक्टर श्री रामप्रवेश राय, जदयू के प्रदेश महासचिव डॉक्टर आसमा परवीन,फुलवरिया पंचायत के सरपंच राजेन्द्र राय,फुलवरिया पंचायत के मुखिया सुकेश्वर दास, शिक्षक मोहम्मद आशिक हसन, शिक्षक मोहम्मद सेराज, फिजियोथैरेपी डॉक्टर मोहम्मद आमिर, पॉपुलर नर्सिंग होम दवा संचालक मोहम्मद शमशाद, पटना हाई कोर्ट एडवोकेट मोहम्मद इमरान कंकरबाग पटना, शिक्षक अरविंद कुमार,मोहम्मद इश्तियाक अहमद ,दीपक कुमार,मोहम्मद हलीम, अब्दुल्लाह इमामी,मोहम्मद गुलाम गजाली,के साथ भारी संख्या में शिक्षक साथी पहुंच कर ईद की मुबारक बाद दिया।वहीं सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारक बाद पेश किया। और सेवईया खाकर आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की मिशाल पेश किया। शिक्षक मोहम्मद दिलशेर ने ईद मुबारक के मौके पर सामाजिक एकता का पैग़ाम दे कर एक अनोखा मिशाल पेश किया।