April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मृतक राकेश कुमार के परिजनों से मिले लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के प्रदेश प्रभारी।

मृतक राकेश कुमार के परिजनों से मिले लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के प्रदेश प्रभारी।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

अमनौर (सारण) लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के प्रदेश प्रभारी सत्येंद्र भगत अपने कार्यकर्ताओं के साथ सारण जिले के अमनौर प्रखंड अंतर्गत जलालपुर गांव पहुंचे, जहां पर पिछले दिनों 20 वर्षीय राकेश कुमार पिता सर्वजीत भगत की कुछ असामाजिक तत्वों ने हत्या कर दी थी। परिजनों से मिलकर इस दुख की घड़ी में ढाढस बंधाया तथा कानूनी लड़ाई में हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। बताते चले की जलालपुर निवासी सर्वजीत भगत के 20 वर्षीय पुत्र राकेश की हत्या कुछ असामाजिक तत्वों ने कर दी थी, जिसे पूरा क्षेत्र शोकाकुल था। इस शोक की घड़ी में मिलने वालों में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के प्रदेश प्रभारी, सारण जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार, अशर्फी भगत ,उपेंद्र भगत, अवधेश भगत सहित अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.