। पुलिस की पिटाई से पीड़ित व्यक्ति ने खाई जहर हुई मौत ,
रिपोर्ट जाहिद वारसी।
गोरौल थाना क्षेत्र के पीरापुर मथुरा गांव में बुधवार की रात्रि सरेआम पुलिस के द्वारा की गई पिटाई से आहत एक व्यक्ति ने जहर खाकर अपना जीवन लीला समाप्त कर लिया. मृतक की पहचान गांव के ही 40 वर्षीय तिवारी सिंह के रूप में की गई है. बताया गया है कि मृतक के घर में बराबर झगड़ा लड़ाई होते आ रहा था जिसके कई कारण बताए गए हैं. ग्रामीणों ने बताया की मृतक तीन भाई था, जिसमें से बड़े भाई मनोज सिंह की पहले ही मृत्यु हो चुकी है. मृत्यु के बाद उसकी पत्नी ने अपने देवर यानी मृतक से शादी करली और दोनों पति पत्नी खुशी खुशी अपनी जिन्दगी जी रहे थे. इसी बीच मृतक की पत्नी ने उसके हिस्से की सारी प्रोपर्टी अपने नाम लिखवा ली. जमीन लिखने के बाद से मृतक परेशान चल रहा था. इधर आकर मृतक को पता चला कि उसकी पत्नी का अपने ही दामाद के साथ अवैध संबंध चल रहा है. इसी को लेकर घर में लगातार लड़ाई चल रहा था . हलाकि मृतक का उससे शादी होने के बाद कोई बच्चा नहीं हुआ . उसके बड़े भाई को एक लड़का और एक लड़की थी और उसी लड़की के पति के साथ अवैध संबंध की बाते ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है. इसी सब को लेकर बुधवार को जमकर झगड़ा होने लगा. और ये झगड़ा देर रात्रि तक चलता रहा, जिसकी सूचना मृतक की पत्नी एंव दामाद ने 112 को दिया . थोड़ी देर में ही 112 पर पदस्थापित पुलिस बल आ धमके और बिना छानबीन किए ही सरेआम मृतक को बेरहमी से पिटना शुरू कर दिया जिससे वह अधमरा हो गया. बेरहमी से पिटाई देख कुछ ग्रामीण भड़क गए और पिटाई करने वाले पुलिस कर्मियों को बंधक बना लिया. सूचना मिलते ही गोरौल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँच कर ग्रामीणों को समझा बुझाकर बंधक बने पुलिस कर्मियों को छुड़ाया ग्रामीणों ये बताया की पुलिस कर्मी नशे में धुत्त था . दूसरी तरफ सैकड़ो लोगो के बीच हुई पिटाई से शर्मिदा मृतक ने देर रात्रि जहर खा लिया जिससे उसकी मौत हो गयी . सूचना मिलते पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गयी है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मामले की हर पहलुओ पर जांच की जा रही है. परिजनों द्वारा आवेदन दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा.