राजद के संगठनात्मक चुनाव के राघोपुर प्रभारी बने सरफराज एजाज एवं संजय पटेल।
राजद के संगठनात्मक चुनाव के राघोपुर प्रभारी बने सरफराज एजाज एवं संजय पटेल।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार, वशाली
हाजीपुर (वैशाली) जिले में राष्ट्रीय जनता दल के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पूरा करने के लिए प्रभारी नियुक्त गए हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचन पदाधिकारी ने पत्र जारी कर राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए महुआ विधानसभा प्रभारी सरफराज एजाज एवं जिला युवा अध्यक्ष संजय पटेल को प्रभारी नियुक्त किया है ।राजद के दोनों नेताओं का प्रभारी के रूप में मनोनयन पर राजद नेता और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है । बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष बैजनाथ सिंह चंद्रवंशी ,महुआ प्रखंड अध्यक्ष नसीम रब्बानी, नगर अध्यक्ष श्रीकांत यादव ,रण विजय यादव, संजय पासवान, प्रदीप यादव, रामाशंकर यादव सहित अन्य शामिल है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि इन लोगों को जिम्मेवारी इसलिए दी गई है ताकि वे प्रखंड स्तर पर पंचायत में संगठनात्मक चुनाव पार्टी के संविधान के अनुसार करा सके ।पार्टी के मजबूती के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को स्थानीय नेताओं के द्वारा चुनाव करा कर अपने जिम्मेदारी को पूरा करें।
