May 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में पूर्व सैनिक संघ की हुई बैठक में विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

महुआ में पूर्व सैनिक संघ की हुई बैठक में विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

महुआ। रेणु सिंह

स्थानीय नगर परिषद क्षेत्र के मंगरू चौक से छतवारा जाने वाली बाइपास रोड में पंचमुखी चौक के पास लीलावती भवन पर रविवार को पूर्व सैनिक संघ की बैठक आहुत की गई। इस बैठक में संगठन की मजबूती के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मुन्ना कुमार ने की। वहीं सभा का संचालन सचिव रामाशंकर राय ने किया। इस बैठक में नए सदस्यों को सदस्यता दिलाई गई और संघ में उनका स्वागत किया गया। बाद मे विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और नए-नए नीतियों को बताया गया।जिला प्रतिनिधि के तौर पर संघ के जिला उपाध्यक्ष अमजद अली उपस्थित होकर संगठन के नियम और समय-समय पर होने वाली बैठकों के बारे में जानकारी दी। वही संघ की मजबूती परविस्तृत रूप से चर्चा की गई। अनुश्रवण समिति की पिछले एक साल से बैठक नहीं किए जाने पर क्षोभ प्रकट किया गया।पूर्व सैनिकों के साथ बैठक करने के लिए जिलाधिकारी से मांग की गई। मनीष कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
इस मौके पर रामविलास राय, शत्रुघन राय, सिया शरण सिंह, शिवनाथ कुमार, हरिलाल रजक, दिनेश प्रसाद राय, भूपेंद्र कुमार सिंह, राजीव कुमार, फूल बाबू सिंह, अरविंद कुमार सिंह, दीनानाथ कुमार, देवेंद्र प्रसाद सिंह, के के सिंह, सियाराम साह, हरिवंश सिंह, हेमेंद्र राय, प्रियरंजन सिंह, वीर बहादुर सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.