सुरक्षित शनिवार को बच्चों ने आपदा से बचाव से माकड्रिल किया।
सुरक्षित शनिवार को बच्चों ने आपदा से बचाव से माकड्रिल किया।
बच्चों का भी यही है नारा – निपुण बिहार बने हमारा।
वैशाली: चेहरा कलां प्रखंड अंतर्गत अख़्तियार पुर सेहान में स्थित नव० प्रा ० वि० महमदपुर टोला सेहान के छात्र एवं छात्राएं अनुशासन पूर्वक आज दिनांक ५ जुलाई २०२५ को सुरक्षित शनिवार मनाते हुए सोनाक्षी कुमारी पिता बुंदेल राम ने बच्चों को बाढ़ में डुबने के क्रम में बच्चों को कैसे बचाएंगे साथ ही अभिलाषा कुमारी पिता संतोष राम ने बच्चों को भूकंप से कैसे बचेंगे इस की विस्तृत जानकारी दी साथ ही आपदा प्रभारी शिक्षक एजाज आदिल शाहपुरी ने नाखुन, बाल और कपड़े को साफ़ रखने पर जोर दिया और कहा कि शारिरिक आपदा सबसे बड़ा आपदा है इस से जो बच्चा बच गया वह स्वस्थ बच्चा कहलाता है । साथ ही निपुण बिहार कार्यक्रम के तेहत बच्चों ने कहा हम सब बच्चे का यही है नारा – निपुण बिहार बने हमारा की जोड़दार आवाज लगाई । आज विधालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक अमीरुल हक़, सहायक शिक्षक एजाज अहमद आदिल , अनिता सिंह , शमा परवीन, कुमारी ज्योति , इत्यादि चेतना सत्र में उपस्थित होकर सुरक्षित शनिवार को बच्चों के लिए रोचक बनाया और वि० अभियान गीत पर चेतना सत्र का समय समाप्त हुआ।
