March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पिंडी की नगर भ्रमण के साथ हुआ मां काली का भव्य पूजन

पिंडी की नगर भ्रमण के साथ हुआ मां काली का भव्य पूजन

महुआ के कन्हौली सिंहपुर स्थित मां काली की नव निर्मित मंदिर में पिंडी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्ति परवान पर, मां महाकाली पूजन पर महिलाओं ने गाए भक्ति गीत

महुआ। रेणु सिंह

स्थानीय कन्हौली सिंहपुर स्थित मां काली की नवनिर्मित मंदिर में पिंडी की प्राण प्रतिष्ठा पूजन को लेकर शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां पर 6 दिवसीय यज्ञ के दूसरे दिन पिंडी का नगर भ्रमण कराकर पूजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने भक्ति गीत गाकर स्थल को भावमय बना दिया।
यहां मां काली पिंडी की नगर भ्रमण गाजे बाजे के साथ कराया गया। नगर भ्रमण में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक हुई। महिला श्रद्धालु तो उमड़ पड़े। वे माता के गीत गाते चल रही थी। अन्य श्रद्धालु देवी देवताओं के जय घोष करते चल रहे थे। पोषक क्षेत्र में नगर भ्रमण कराकर माता की पिंडी का पुरोहित द्वारा श्रद्धापूर्वक पूजन किया गया। जहां श्रद्धालुओं ने भी देवी का मंत्र जाप किया। यहां माता काली का गहबर ग्रामीणों के सहयोग से बनाया गया है। वही 6 दिवसीय यज्ञ को लेकर यहां लोगों में भक्ति परवान पर है। मेला भी लग गया है। विभिन्न देवी देवताओं की 11 मूर्तियां भी श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बैठाए गए हैं। बच्चों के लिए मेला लग गया है। जहां विभिन्न प्रकार के झूले, सर्कस, जादूगर, खेल तमाशे, दुकाने पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.