मुहर्रम को लेकर 26 तजियादारो को लाइशेंस दिया गया है.
गोरौल:- मुहर्रम को लेकर 26 तजियादारो को लाइशेंस दिया गया है. इस लाइशेंस मे सबसे पहले गोरौल गांव और हरशेर बाले तजिया को पहलाम करने का अधिकार दिया गया है. उसके बाद ही अन्य तजियादारो द्वारा पहलाम किया जाएगा. सभी तजिया प्रखंड के विभिन्न गांवों से होते हुए हरशेर मजार के पास पहलाम करेगे. इस दौरान हजारों की भीड़ उमड़ती है. रात्रि के समय पूरा एन एच 22 को बंद कर दिया जाता है . यहां के तजिया जुलूस अति संवेदनशील माना जाता है. हर वर्ष तजिया जुलूस में कुछ न कुछ झमेला हो ही जाता है. हालांकि हर वर्ष प्रशासन का इस क्षेत्र पर पूरा ध्यान रहता है. पुलिस बल की भी काफी संख्या में तैनाती किया जाता है. इसके वाद भी शांतिपूर्ण ढंग से तजिया जुलूस को सम्पन्न कराना पुलिस के लिये एक चुनौती है.
