। ताजिया जुलूस में डीजे बजाने पर पुर्ण रुप से प्रतिबंध है।डीजे बजाने वाले पर कार्रवाई कि जाएगी
गोरौल ।मुहर्रम पर्व को लेकर एडीएम , एसडीओ किशलय कुशवाह , अंचलाधिकारी अंशु कुमार, थाना अध्यक्ष रौशन ने प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। रविवार को होने वाले मुहर्रम पर्व को लेकर एडीएम सफी आलम ने प्रखंड के हुसेना , मलिकपुरा होते हुए हरशेर गांव में एक बैठक कर क्षेत्र के सभी ताजियादरो से बात करते हुए कहा कि सरकार द्वारा दिए आदेश का पालन करना होगा। ताजिया जुलूस में डीजे बजाने पर पुर्ण रुप से प्रतिबंध है।डीजे बजाने वाले पर कार्रवाई कि जाएगी।जुलूस मे डीजे न बजाएं। दिए गए समय के अनुसार आंए और शांति पुर्ण रुप से जुलूस लेकर चले भड़काऊ बात न करें, प्रशासन का सहयोग आप लोग करें। प्रशासन भी आपके साथ खड़ी है। सभी ताजियादार अपने कमिटी के मेम्बर को एक कार्ड अवश्य दें जिससे पुलिस को ताजियादरो से आसानी से सम्पर्क कर सके। मुहर्रम शांति का पर्व है इमाम हुसैन ने शांति का संदेश दिया है उसी तरह आप लोग भी शांति का संदेश दें। गोरौल मे कुल 26 ताजिया आखरो को लाइसेंस निर्गत किया गया है।शुक्रवार की शाम प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाली गयी। पहली वार भगवानपुर प्रखंड के मांगनपुर गाँव का तजिया मिलान गोरौल के हरसेर गाँव के ताजिया से होगी। इस मौके पर इरशाद अहमद, मोहम्मद हुसैन, मो ताजिम, मो मुस्ताक, मो मंजूर, मो जमाल फैज वारसी हसिबुर रहमान, मो मुन्ना, सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे
